गम्हरिया में प्रतिबंधित मांस 10 किलो मांस के साथ मुजाहिद गिरफ्तार, भेजा गया जेल; दूसरा भाई फरार

Saraikela (सरायकेला) : गम्हरिया रेलवे स्टेशन से सटे मुरकुम पाखुर गोड़ा क्षेत्र में कथित प्रतिबंधित मांस की बिक्री को लेकर उपजे भारी तनाव के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

Gamharia: गम्हरिया में प्रतिबंधित मांस की बिक्री पर भड़के ग्रामीण, एक हिरासत में; संदिग्ध बाइक बरामद

पुलिस ने मौके से करीब 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस और दोहरे नंबर प्लेट वाली एक संदिग्ध मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

​घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब स्थानीय इलाके में चोरी-छिपे प्रतिबंधित मांस बेचे जाने की सूचना गौ-रक्षा कार्यकर्ताओं रोनित गोराई और श्रवण गोराई को मिली। कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण भी जुट गए, जिससे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। माहौल बिगड़ता देख ग्रामीणों ने गम्हरिया थाना पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और भीड़ को शांत कराया।

​मौके से पुलिस ने बालीगुमा (थाना सरायकेला) निवासी मुजाहिद अंसारी (पिता- रशीद अंसारी) को 10 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, हंगामे के दौरान उसका भाई अब्दुल सलाम चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। बरामद बाइक पर आगे-पीछे अलग-अलग नंबर दर्ज होने के कारण उसके चोरी के होने की आशंका भी गहरा गई है।

​आक्रोशित स्थानीय लोगों ने गम्हरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए इलाके में चल रहे अवैध मांस और मवेशी तस्करी के नेटवर्क पर सख्त अंकुश लगाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी मुजाहिद अंसारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि फरार अब्दुल सलाम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जब्त मांस के नमूनों को पुष्टि हेतु जांच के लिए भेजा गया है।

http://Adityapur: फल विक्रेता पर प्रतिबंधित मांस के सेवन का आरोप, विश्व हिंदू परिषद ने आदित्यपुर थाने में दिया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *