Saraikela: शोक में डूबा जिलिंगगोड़ा: पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पौत्र की अंत्येष्टि में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बंधाया ढांढस, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना; क्षेत्र में शोक का माहौल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

सरायकेला: जिले का जिलिंगगोड़ा गांव आज गहरे शोक और गमगीन माहौल में डूबा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पौत्र, वीर सोरेन के असामयिक निधन के बाद आज उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष रूप से शामिल हुए।

Seraikela Sad News:हिमाचल में दुखद हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का कुल्लू में संदिग्ध निधन ​स्केटिंग के बाद बिगड़ी तबीयत; दिल्ली के लिए रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री और परिजन

चंपई सोरेन
​मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिलिंगगोड़ा पहुंचकर दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य रखने का ढांढस बंधाया।

​परिजनों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “वीर सोरेन का असमय चले जाना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार और राज्य की जनता परिवार के साथ खड़ी है।” उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह भारी दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

​अंत्येष्टि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वीर सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ ने नाम आंखों से उन्हें विदाई दी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पूरे राजकीय सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

http://Seraikela Sad News:हिमाचल में दुखद हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का कुल्लू में संदिग्ध निधन ​स्केटिंग के बाद बिगड़ी तबीयत; दिल्ली के लिए रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री और परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Saraikela: शोक में डूबा जिलिंगगोड़ा: पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पौत्र की अंत्येष्टि में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बंधाया ढांढस, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना; क्षेत्र में शोक का माहौल