Saraikela kidnapper arrested:ईचागढ़ पुलिस ने रांची के किडनैपर को किया गिरफ्तार, नाबालिग भी सकुशल बरामद

सरायकेला: जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक से 25 जुलाई 2023 को 9 वर्षीय नाबालिग युवक को अज्ञात द्वारा किए गए अपहरण मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है…पुलिस ने इस मामले में छापेमारी करते हुए अपहरण हुए बालक को सकुशल बरामद किया है.

इसे भी पढे :-हाटगम्हरिया के नुरदा में घर में सो रही महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला अनुसंधान में झूठा निकला, मुसीबत में पड़े दंपत्ति

वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम मनपुरन मलार है, जो रांची के मौसीबाड़ी,मलारकोचा का निवासी है. इसकी पुष्टि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चांडिल अनुमंडल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने किया.प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि 25 जुलाई 2023 को यह घटना हुई थी , इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक अनुसंधान टीम का गठन किया गया था और तकनिकी पहलुओं के मदद से अपहरण करने वाले व्यक्ति मनपूरन मलार के निशानदेही पर नाबालिग युवक को रांची से उसके घर से सकुशल बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है और पुलिस को उसने बताया कि उसने 25 जुलाई 2023 को दोपहर उक्त बालक को अपना टेम्पू में बैठाकर अगवा कर लिया था. पुलिस ने उक्त कांड में प्रयुक्त टेम्पू को भी बरामद कर लिया है.

इसे भी पढे :-http://लायंस क्लब चाईबासा एवं लायंस क्लब चाईबासा लावण्या का संयुक्त पदस्थापना समारोह संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *