SARAIKELA Murder: सुनसान में युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, आपत्तिजनक सामान बरामद

सरायकेला: जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग खरकई नदी किनारे सासन के पास सुनसान क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार सुबह एक युवती का शव बरामद किया है। जिसकी पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला थाना अंतर्गत राधा स्वामी सत्संग खरकई नदी किनारे पुलिस को एक युवती का शव कुचले अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस ने शव के पास से शराब की बोतल समेत आपत्तिजनक सामान बरामद की किए हैं। जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि दुष्कर्म किए जाने के बाद संभवत पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में मौके पर मौजूद सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने बताया कि पुलिस ने शव के कुछ दूरी के पास से सीमेंट का एक स्लैब टुकड़ा बरामद किया है। जिस पर खून के निशान है। संभवत इसी से कुचलकर युवती की हत्या कर दी गई है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है ।पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

बाहर की हैं युवती, आसपास सीसीटीवी कैमरे जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवईया ने सरायकेला पुलिस को आसपास क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरा की जांच करने का आदेश दिया है। आशंका जाहिर की जा रही है की युवती संभवत किसी शादी विवाह या सामूहिक आयोजन में बीते रात शामिल होने पहुंची थी। जिसके बाद उसके साथ या घटना घटित हुई है।