सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत में चुनावी हलचल तेज है। बुधवार को अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार सनत कुमार आचार्य ने सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित निर्वाचन कक्ष पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा भरने के बाद उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।

समर्थकों का भारी हुजूम
नामांकन के दौरान सनद कुमार आचार्य के साथ समर्थकों का भारी जनसैलाब उमड़ा। समर्थकों के उत्साह ने साफ संकेत दिया कि नगर पंचायत की इस ‘हॉट सीट’ पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।
विकास का ‘मॉडल’ और अनुभव मीडिया से रूबरू होते हुए सनद कुमार आचार्य ने अपनी भावी योजनाओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के कार्यकाल में विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को करीब से देखा और कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा है।
उन्होंने वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा:
”नगर पंचायत क्षेत्र में फंड की उपलब्धता के बावजूद सही प्रबंधन और विज़न की कमी के कारण अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। मैंने एक ‘दूरगामी विकास मॉडल’ तैयार किया है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा।”
जनता के समर्थन का दावा
सनत कुमार आचार्य ने दावा किया कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित सरायकेला के लिए है।








