Saraikela Police station in-charge in action: एक्शन में सरायकेला के नए थानेदार, अड्डाबाजी करने वालों को पकड़ा

Saraikela: सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार प्रभार ग्रहण करते ही फुल एक्शन में है थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम शराब के साथ अड्डा बाजी कर रहे सात युवकों को धर दबोचा है।

 

सातों युवकों को पूछताछ के बाद पीआर बोंड में 24घंटा बाद छोड़ जाएगा। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के निर्देशानुसार विधि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहा है ।इस कड़ी में जिले के सभी थाना प्रभारी को रात के समय गस्ती करने का निर्देश दिया गया है। सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि विभिन्न चौक चौराहा में शराब के साथ अड्डा बाजी कर रहे सात युवकों को पकड़ा गया है यह अभियान निरंतर जारी रहेगी ।