Saraikela Police Transfer: सरायकेला में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला, दो थाना प्रभारी समेत ट्रैफिक प्रभारी भी विरमित

Saraikela: झारखंड पुलिस महानिदेशक(DGP) ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिलों में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) जिले में पुलिस बल की कमी को देखते हुए किया हैं।

झारखंड डीजीपी के आदेश पर सरायकेला-खरसावां जिले से कुल 63 पुलिस बल को चाईबासा जिले में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसमें आरक्षी, हवलदार शामिल है। वहीं सरायकेला जिला में पदस्थापित तीन पुलिस इंस्पेक्टर को भी विरमित किया गया है। जिसमें कांड्रा थाना प्रभारी, गम्हरिया थाना प्रभारी, व यातायात प्रभारी शामिल हैं।

हाल ही में चाईबासा दौरे पर आए  DGP ने पाया कि जिले में पर्याप्त पुलिस बल की अनुपस्थिति के कारण उग्रवाद विरोधी अभियानों में कठिनाई हो रही है। वहीं, जमशेदपुर और सरायकेला जिलों में ऐसे कई पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो 8 वर्षों से अधिक समय से वहीं कार्यरत हैं उनके तबादला का आदेश कोल्हान रेंज डीआईजी को दिया गया था।