स्कूल का प्राचार्य छात्राओं के कपड़े उतार कर करता था छेड़खानी, छात्राओं को बुला कर दिखाता था अश्लील वीडियो

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के एक स्कूल का प्राचार्य छात्राओं के कपड़े उतार कर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. यह आरोप गोइलकेरा प्रखंड के तारा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नरेन्द्र दत्ता पर लगा है. वो पिछले लगभग एक माह से हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के साथ गलत हरकत करते आ रहे थे. उनकी गंदी हरकत से सात छात्राएं परेशान थीं. इनमें से प्रत्येक दिन एक छात्रा को बुला कर अश्लील वीडियो यह व्यक्ति दिखाता. उनके कपड़े उतार कर छेड़खानी करता. अतिरिक्त ट्यूशन कराने के बहाने गर्मी की छुट्टियों में बच्चियों को घर भी नहीं जाने देता था. लेकिन हैरानी यह है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। हम सिलसलेवर ढंग से बताते हैं कि शिक्षक के पद को शर्मसार करने वाला यह प्रिंसिपल आखिर कैसे गिरफ्तार हुआ.

परिजन एक छात्रा को अपने साथ घर ले गये तो वो मां से लिपट कर रोने लगी, अभिभावकों के पूछने पर उसने प्रिंसिपल की सारी करतूत को बताया. जब परिजन स्कूल पहुंचे छानबीन शुरू की तो और बच्चियों ने अपने-अपने दर्द को साझा किया इसके बाद कुछ परिजन मिल कर गोइलकेरा थाना मामला दर्ज कराने पहुंचे. मगर, पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया. इसकी जानकारी स्थानीय पीएलवी सदस्य ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह को दी. एसपी तक मामला पहुंचने के बाद देर रात प्राचार्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो सकी. एफआइआर की एक कॉपी गोइलकेरा थाना और विधिक सेवा के सचिव को दी गई.

कोर्ट में पीड़ित छात्राओं का बयान दर्ज –

शनिवार को पीड़ित छात्राओं को चाईबासा कोर्ट बुला कर 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया, जिसमें पीड़ित छात्राओं ने अपनी पूरी आप बीती घटना संबंधित जज के सामने रखी. अब जानकारी मिली है कि प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *