चक्रधरपुर में 144 धारा, रैपिड एक्शन फोर्स शहर में किए गए तैनात, दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानें की बंद, देखें video

Chaibasa :- जिले के चक्रधरपुर के गिरिराज सेना हिंदूवादी संगठन के प्रमुख कमलदेव गिरी की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया था और इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों को पर किसी ने पत्थरबाजी कर दी थी. जिसे ध्यान में रखते हुए शहर में 144 धारा लगा दी गई है.

हालांकि चक्रधरपुर के आसपास क्षेत्रों के दुकानदारों के द्वारा स्वेच्छा से ही इस घटना का विरोध करते हुए अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर दिया है. सड़कें पूरी तरह से सुनसान है एक दो लोग ही सड़क पर नजर आ रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरपुर शहर में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है. चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि कमल देवगिरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद किसी नतीजे पर पहुंचेंगे हालांकि हथियारों की धरपकड़ को लेकर पुलिस जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है.

कमलदेव गिरी की हत्या के बाद लोगों ने आधे घंटे तक शव सड़क पर रख कर किया उसके बाद कमलदेव की मां के कहने पर शव को उठाकर आवास ले जाया गया. इधर सड़क जाम के दौरान विशेष समुदाय के द्वारा भीड़ पर पथराव कर दिया गया. जिससे चक्रधरपुर शहर का माहौल और बिगाड़ने का प्रयास किया गया . इलाके में माहौल बिगड़ता देख सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दिया. माहौल को देखते हुए पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. जगह जगह पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप