Seraikela arrest: आपसी रंजिश में महिला को गोली मारने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

सरायकेला: कुचाई पुलिस ने बीते 3 मार्च को कुचाई थाना अंतर्गत ईचाहातु में दसमती गुंजा पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस के गिरफ्त में हत्या आरोपी
महिला को गोली मारने वाला युवक गिरफ्तार
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि मामले के उद्भेदन को लेकर एसपी के निर्देश में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने प्रोफेशनल तरीके से अनुसंधान करते हुए आरोपी अजय कुमार गुंजा(29)  को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर युवक ने महिला को गोली मारी थी. पुलिस ने आरोपी युवक के पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्तौल, गोली का खोखा और एक स्कूटी भी बरामद किया है. फिलहाल महिला जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाजरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *