Seraikela firing Death :कपाली में बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर सिविल मिस्त्री की गोली मार की हत्या

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सूरज कालिंदी को गोली मार दी. घटना के बाद घायल व्यक्ति को पुलिस ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर आने पर उसे जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

सूरज कालिंदी (फाईल फोटो)
सूरज कालिंदी (फाईल फोटो)
घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार शाम तकरीबन 6:45 पर एक बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने कपाली ओपी के डोबो मुख्य सड़क से सटे रोड नंबर 3 निवासी 38 वर्षीय सूरज कालिंदी के घर में घुसकर उसके छाती में गोली मार दी. गोली मारने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर गोली चालन घटना की जानकारी मिलने पर कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल सूरज कालिंदी को तुरंत जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल से रेफर कर बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई  है. बताया जाता है घायल सूरज कालिंदी सिविल मिस्त्री का काम करता है. फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चला है और अपराधियों के भी पहचान नहीं हो सकी है. इधर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जमीन विवाद में हत्या की आशंका
बताया जाता है मृतक जो सिविल कार्य करता था उसका जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हो रहा था. इसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है. हालांकि परिवार वालों ने गोली मारने वाले युवकों की पहचान नहीं की है. बताया जाता है मृतक के तीन बेटियां और एक बेटा है जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप