Seraikela New SDPO: सरायकेला के नए SDPO ने दिया योगदान , बतायी प्राथमिकता

सरायकेला: सरायकेला के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार खलखो रविवार को अपना पदभार ग्रहण किये।

 

CHANDIL SDPO ACTION : कपाली में चल रहे देसी शराब भट्टी को SDPO संजय सिंह के नेतृत्व में किया गया ध्वस्त

 पदभार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसडीपीओ ने कहा पूरे अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था के साथ ब्राउन सुगर के कारोबार को जड़ से मिटाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आर्थिक अपराध के मामलों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और सभी मामलों में विधि सम्मत शक्ति से निपटा जाएगा। 

एसडीपीओ खलखो ने कहा कि आम पब्लिक के कार्यों को प्राथमिकता दिया जायेगा। मामलों का त्वरित निष्पादन करने के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब माफियाओं व आपराधिक लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। एसडीपीओ ने कहा कि वे लोगों के साथ तालमेल स्थापित कर क्षेत्र की विधि व्यवस्था को एक नया आयाम देने की पूरी कोशिश करेंगे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात एसडीपीओ ने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए किसी भी कार्य से कार्यालय पहुंचने वाले आगंतुकों से मित्रवत व्यवहार करने की बात कही। इससे पूर्व एसडीपीओ का पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने स्वागत किया। जानकारी हो दिलीप खलखो इससे पूर्व चाईबासा में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे।

http://CHANDIL SDPO ACTION : कपाली में चल रहे देसी शराब भट्टी को SDPO संजय सिंह के नेतृत्व में किया गया ध्वस्त  पदभार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ