Seraikela News:सरायकेला: ‘सुरक्षित एवं सशक्त महिला’ कार्यशाला का आयोजन

सरायकेला। झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को सरायकेला स्थित टाउन हॉल में ‘हमारा संकल्प सुरक्षित एवं सशक्त महिला–सशक्त झारखंड’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया।

Seraikela Health Fair: स्वास्थ्य विभाग की पहल: सरायकेला के सभी प्रखंडों में 6 से 10 जनवरी तक विशेष चिकित्सा शिविर


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, पद्मश्री सामाजिक कार्यकर्ता छुटनी महतो, गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा और नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। जिला परिषद अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक महिलाएं शिक्षित और जागरूक नहीं होंगी, समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।


​विशिष्ट अतिथि पद्मश्री छुटनी महतो ने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए महिलाओं को निडर होकर कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और सखी मंडल की दीदियों को सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर प्रभावी निगरानी के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

http://Seraikela SDO: सरायकेला अनुमंडल में 10 महीने का इंतजार खत्म, 2022 बैच के IAS अधिकारी अभिनव प्रकाश ने संभाली कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *