झारखंड मजदूर यूनियन की विशेष बैठक, 7 जनवरी को सेल चेयरमैन के समक्ष उठाई जाएंगी मजदूरों की समस्याएं

गुवा संवाददाता: गुवा में आज झारखंड मजदूर यूनियन की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष हेमराज सोनार ने की। बैठक में मजदूरों से जुड़ी लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं के साथ-साथ यूनियन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड मजदूर यूनियन एवं ठेका मजदूरों ने किया बैठक

झारखंड मजदूर यूनियन

बैठक के दौरान यूनियन सदस्यों ने मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र, सकारात्मक और स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 07 जनवरी 2026 को सेल (SAIL) चेयरमैन के गुवा आगमन के अवसर पर यूनियन द्वारा मजदूरों की सभी लंबित एवं गंभीर समस्याओं को औपचारिक रूप से उनके समक्ष रखा जाएगा।

यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि मजदूरों के हित से जुड़े मुद्दों पर ठोस पहल करते हुए प्रबंधन से संवेदनशील और व्यावहारिक समाधान की मांग की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष हेमराज सोनार ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान यूनियन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से एकजुट होकर मजदूर हित में संघर्ष करने का आह्वान किया।

झारखंड मजदूर यूनियन

बैठक में यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मजदूरों के अधिकारों और कल्याण के लिए संगठित होकर आवाज उठाने तथा यूनियन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

http://झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष के पद पर आसित वृंदावन गोप को किया पदमुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *