Chaibasa (चाईबासा) : एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग 2025-26 में फ्रेंडस क्लब चाईबासा का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में टीम ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को 192 रनों के भारी अंतर से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ फ्रेंडस क्लब 12 अंकों के साथ ग्रुप-डी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

एस.आर. रुंगटा बी-डिवीजन लीग 2025-26 : प्रताप क्रिकेट क्लब ने टाउन क्लब को हराया, पूरे 4 अंक किए हासिल
304 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया
बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर फ्रेंडस क्लब ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 30 ओवर में 6 विकेट खोकर 304 रन बनाए।
मैच के नायक रहे ओम वर्मा, जिन्होंने तीसरे नंबर पर उतरते हुए मात्र 68 गेंदों पर 145 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 12 छक्के शामिल थे।
अन्य बल्लेबाजों में कार्तिकेय पाठक ने 49, चंदन गोप ने नाबाद 36 और वत्सल सिंह ने 24 रन का योगदान दिया।
जगन्नाथपुर की ओर से प्रणव त्रिपाठी ने 2 विकेट लिए जबकि मेराजुल इस्लाम, फराज हसन और निर्भय चौरसिया को एक-एक सफलता मिली।
जगन्नाथपुर की टीम 112 रन पर ढेर
304 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की टीम 16.2 ओवर में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
सदान आलम ने 27, निखिल शुक्ला ने 19 और प्रणव त्रिपाठी ने 15 रन बनाए।









