ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी ही रहेंगे : सुनील पांडे

Jamshedpur : आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पत्रकार संगठन की बैठक सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के सभागार कक्ष में बैठक आयोजित की गई. जिसमें AISMJWA के तीन राज्यों के प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया के साथ हुए गतिरोध पर चर्चा की गई. बैठक में यह पाया गया कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी अपने अधिकार के तहत कार्य कर रहे हैं और उनके कार्य से हस्तक्षेप करना संगठन विरोधी कार्य है.

 

AISMJWA के महासचिव सुनील पांडे ने बैठक के माध्यम से ऐलान किया है कि श्री जितेंद्र ज्योतिषी हमारे प्रदेश अध्यक्ष है और आगे भी रहेंगे. सभी पत्रकार साथियों ने संगठन के नियमों के तहत आस्था दिखाते हुए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी को माला पहनाकर स्वीकार किया और नारे लगाए साथ ही श्री भाटिया के निजी और एक तरफा निर्णय और करवाई को AISMJWA पत्रकार संगठन के साथियों ने मानने से इंकार कर दिया है.

 

समर्थन हेतु बैठक में मिथिलेश कुमार तिवारी, शशि भूषण, महेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, अरविंद कुमार पांडे, रंजीत कुमार महतो, संदीप कुमार पाठक, कल्याण कुमार गोराई, आनंद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार दास, तुलसी महतो, संजय सिंह, कृष्णा गोपाल बंशीधर, वरुण कुमार महतो ,केशव चंद्र महतो, अनूप गुप्ता, विनोद कुमार दास, मुकेश कुमार, मिथिलेश कुमार वर्मा, प्रेम सिंह, दीपक कुमार, मनीष पांडे, नागेंद्र सिंह सहित पत्रकार शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

Adityapur SIA Executive Committee: सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन; 2027 में मनेगा प्लैटिनम जुबली वर्ष ,आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और गैस आपूर्ति को लेकर सरकार से की गई विशेष मांग

आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा के मुद्दों पर हुई चर्चा; अर्जुन मुंडा ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं