आदित्यपुर को “उड़ता आदित्यपुर” बनने से रोके, पुलिस प्रशासन की बने आंख और कान, ब्राउन शुगर के विरुद्ध मुस्लिम बस्ती में बैठक में एकजुट हुए लोग

Adityapur: आदित्यपुर का मुस्लिम बस्ती ब्राउन शुगर हब में तब्दील होते जा रहा है. आज यहां से जमशेदपुर समेत कई आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की सप्लाई हो रही है. पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सख़्ती के बावजूद ब्राउन शुगर तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही। इसे लेकर रविवार को मुस्लिम बस्ती इमामबाड़ा में ब्राउन शुगर के विरुद्ध अभियान चलाया गया.
इंकलाब संस्था के बैनर तले आयोजित हुए इस कार्यक्रम में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए जहां इन्होंने कहा कि आम जनता पुलिस प्रशासन की आंख और कान बने हर सूचना गतिविधि की फौरन जानकारी दें ताकि युवाओं में नशे के फैल रहे इस जहर को खत्म किया जा सके. कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमन महतो ने भी विचार रखते हुए युवाओं को नशे की लत से दूर रहने की बातें कहीं .इस मौके पर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ब्राउन शुगर गोरखधंधे को खत्म करने की बात कही. वही इमामबाड़ा समेत मुस्लिम बस्ती के प्रबुद्ध जनों ने भी एक सुर में ब्राउन शुगर गोरखधंधा को हर हाल में खत्म करने की बात। कही कार्यक्रम में भाजपा नेता बिशु महतो, बब्बन राय ,सदर साहेब ,रंजीत सांडिल ,मोहर्रम अली आदि मुस्लिम बस्ती के बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *