रिवाल्वर साफ करने के दौरान चली गोली से सब इंस्पेक्टर जख्मी, डॉक्टरों ने पैर से निकली गोली, खतरे से बाहर

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा पुलिस लाइन बैरक में गुरुवार की शाम को रिवाल्वर साफ करने के दौरान अचानक चली गोली लगने से एक सब इंस्पेक्टर जख्मी हो गये हैं। घायल सब इंस्पेक्टर को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और उसे खतरे से बाहर बताया।

घायल सब इंस्पेक्टर का नाम जानी कुमार है। घायल पुलिस पदाधिकारी अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित हैं। उन्हें चाईबासा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पैर से गोली निकाल दी गयी है। चिकित्सक के अनुसार पुलिस पदाधिकारी की हालत खतरे से बाहर है। सहकर्मियों ने बताया कि गुरुवार की शाम गोली चलने की आवाज सुनायी दी। वैसे ही पुलिस लाइन के लोग वहां पहुंचे तो वह खून से लतपथ की हालत पाया गया। पास में ही उसका रिवाल्वर पड़ा था, तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत ठीक है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पदाधिकारी उसे देखने अस्पताल पहुंचे। सहकर्मियों ने बताया कि जानी कुमार 27 मई को जगन्नाथपुर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी जाने की तैयारी कर रहा था और रिवाल्वर की जांच कर रहे थे। उसी दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और गोली निकल गयी और उनके बाएं पैर में जा लगी। गोली को सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने निकाल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत