मागे पर्व पर 7 किमी क्रॉस कंट्री दौड़: भोया के सन्नी ईचागुटु ने 20 मिनट में जीतकर मारी बाजी

मागे पर्व के अवसर पर चाईबासा के कमारहातु में आयोजित 7 किमी क्रॉस कंट्री दौड़

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु गांव में मागे पर्व के अवसर पर मसकल फाउंडेशन की ओर से 7 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चाईबासा: मागे पर्व पूजा स्थल साफ-सफाई को लेकर मतकमहातु में विशेष बैठक

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भोया गांव के सन्नी ईचागुटु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 20 मिनट में 7 किलोमीटर की दूरी पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं भोया के प्रताप ईचागुटु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तांतनगर के कृष्णा बानरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा कुसतुईया के वीरेंद्र जोंको चौथे स्थान पर रहे, जबकि भोया के कृष्णा जोंको ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मसकल फाउंडेशन कमारहातु की ओर से आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अनंत कुमार महतो, पूर्व सैनिक सुनील बारी, पूर्व सैनिक साऊ देवगम, फुटबॉलर विमल बिरुवा तथा पूर्व सैनिक भीम सिंह देवगम ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम और पूर्व इंजीनियर सामु देवगम ने हरी झंडी दिखाकर की। आयोजन के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में सोनाराम देवगम, सोमय देवगम, कृष्णा देवगम, लादू देवगम, सुरजा देवगम, तुराम देवगम, सिंगराय देवगम, नरेंद्र बारी और कृष्णा पाड़ेया सहित अन्य लोग मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिलती है।

http://मतकमहातु–कमारहातु में संयुक्त मागे पर्व 27 फरवरी को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *