sword fighting:आदित्यपुर: होली में तलवारबाजी दो युवक समेत महिला घायल

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीटोला के बैंक कॉलोनी में होली के शाम आपसी विवाद में मारपीट और तलवारबाजी की घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. इसके अलावा घटना में एक अन्य युवक और महिला भी घायल हुई है.जिन्हें इलाज के लिए गम्हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर मांझीटोला बैंक कॉलोनी निवासी संदीप दास पर शाम तकरीबन 6:30 बजे पड़ोस के रहने वाले प्रीतम गोप के घर होली त्यौहार मानने गया था .इस बीच स्थानीय शिबू गोराई, राजीव गोराई, छोटू गोराई समेत अन्य 4 की संख्या में आए लोगों ने गाली -गलौज करते हुए तलवार एवं रॉड से हमला कर दिया. जिसमें संदीप दास, समीर लोहार और प्रीतम गोप की मां घायल हो गई .इस घटना के बाद घायल युवक ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर हमला करने वालों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज की है. इधर पुलिस द्वारा घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *