जमशेदपुर में टीम PSF का बड़ा रक्तदान अभियान, कमल कुमार घोष और शुभेंदु मुखर्जी बने शतकवीर रक्तदाता

जमशेदपुर रक्तदान टीम PSF

जमशेदपुर: शहर में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था Team PSF ने विश्व शांति की प्रार्थना के साथ एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। संस्था ने शहर को दो नए शतकवीर रक्तदाता के रूप में कमल कुमार घोष और शुभेंदु मुखर्जी दिए। दोनों रक्तदाताओं ने अपने 100वें रक्तदान को देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और लौह पुरुष माने जाने वाले Ratan Tata को समर्पित किया।

जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में टाटा मोटर्स कर्मी, बीवीडीए के महासचिव और टीम पीएसएफ के आजीवन सदस्य कमल कुमार घोष तथा एमएनसी कंपनी रॉकवेल में कार्यरत शुभेंदु मुखर्जी ने एसडीपी रक्तदान के जरिए अपनी शतकीय पारी पूरी की। कमल कुमार घोष ने अपना पहला रक्तदान 29 जुलाई 2011 को किया था, जबकि 22 अक्टूबर 2020 को उन्होंने 25वां रक्तदान, 9 सितंबर 2022 को 50वां, 9 सितंबर 2025 को 75वां और 11 मार्च 2026 को 100वां रक्तदान कर यह उपलब्धि हासिल की।

Adityapur Agni BesraTrust: श्रद्धांजलि: अग्नि बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, झामुमो नेता गणेश महाली, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी और नवनिर्वाचित पार्षद समेत कई गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

जमशेदपुर रक्तदान टीम PSF

वहीं शुभेंदु मुखर्जी ने 28 मई 2001 को पहला रक्तदान किया था। इसके बाद 8 अप्रैल 2018 को 25वां, 28 मई 2023 को 50वां, 9 सितंबर 2024 को 75वां और 11 मार्च 2026 को एसडीपी रक्तदान के जरिए अपना 100वां रक्तदान पूरा किया।

इस अवसर पर टीम पीएसएफ ने एसडीपी रक्तदान अभियान में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया। संस्था ने अब तक 1787 एसडीपी रक्तदान का आंकड़ा पार कर लिया है, जो जमशेदपुर शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

रक्तदान से पहले दोनों रक्तवीरों का पुष्प वर्षा, तिलक और हल्दी लगाकर स्वागत किया गया। रक्तदान के बाद उन्हें पुष्प गुच्छ, शॉल, शतकीय मेमेंटो, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में Jamshedpur Blood Centre के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर निर्जला झा, डॉक्टर रीता सिंह, तकनीशियन धीरज कुमार, अरुणाभो मोइत्रा, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, भास्कर कुंडू, दीपक कुमार मित्रा, सोमनाथ दत्ता, कुमारेस हाजरा, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, अनिल प्रसाद, पौशाली मुखर्जी और शुभोदीप मुखर्जी सहित कई लोग मौजूद थे।

http://Adityapur Ramkrishna Forgings Blood Donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स के प्लांट-1 में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित, शक्ति सेनापति ने ‘रक्तदान को बताया महादान’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला