आरआईटी : शादी में गए थे घरवाले, हो गई चोरी

Adityapur: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्ग संख्या 19 के बंद पड़े घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है. जहां चोरों ने बंद घर में लाखों के आभूषण समेत लैपटॉप आदि की चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़ें :-

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरआईटी थाना क्षेत्र के मार्ग संख्या 19 मकान संख्या 90/1/3 निवासी शशि भूषण लाला बीती रात रोड नंबर 10 में अपने अपनी बेटी के ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे. जहां रात को घर वाले शादी समारोह में ही रुके थे. इस बीच सोमवार सुबह जब सभी वापस घर लौटे तो पाया कि कमरे की खिड़की टूटी हुई है और अलमीरा में रखे जेवरात गायब हैं. चोरी घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है .बताया जाता है कि चोरों ने खिड़की तोड़ कमरे में प्रवेश कर तकरीबन 2 लाख के आभूषण लैपटॉप आदि की चोरी की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *