राज्यपाल ने पश्चिमी सिंहभूम जिलान्तर्गत खूंटपनी के बड़ा गुन्टिया पंचायत में ग्रामीणों से किया संवाद

राज्यपाल के द्वारा विभिन्न योजना अंतर्गत लाभुकों के मध्य कुल 12 करोड़ 64 लाख 68 हजार 538 रुपये का परिसंपत्ति का किया गया वितरण

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुटपांनी प्रखंड के पंचायत भवन बड़ा गुन्टिया पुटीदा गांव में राज्यपाल झारखंड संतोष कुमार गंगवार का आगमन हुआ. इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जंहा उन्होंने पूर्व निर्धारित ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उनके आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से उनका स्वगात किया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : अयोध्या यात्रा के सह प्रभारी बनते ही मंजीत गिल राज्यपाल से मिले

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पश्चिमी सिंहभूम जिलान्तर्गत खूंटपनी प्रखंड के बड़ा गुन्टिया पंचायत में लोगों से संवाद करते हुए कहा कि लोगों के विकास के लिए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाएँ पूरे देश में संचालित है. सरकार चाहती है कि देश का हर नागरिक प्रगति करें. वे अच्छा जीवनयापन करें. इसलिए आवश्यक है कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को सुलभ हो.

परिसंपत्तियों का वितरण करते राज्यपाल

उन्होंने संवाद के क्रम में लोगों से स्वच्छ पेयजल, एलपीजी गैस कनेक्शन की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोगों से आवास योजना की उपलब्धता के संदर्भ में चर्चा करते हुए निर्मित आवास की गुणवत्ता के संदर्भ में भी पृच्छा की. संवाद के क्रम में एक ग्रामीण महिला द्वारा राज्यपाल महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा गया कि पुटीदा ग्राम में जलमीनार से पानी निरन्तर गिर रहा है. राज्यपाल महोदय ने इसे गंभीरता से लेने एवं जाकर अवलोकन करने के लिए निदेशित किया.

ग्रामीणों से संवाद करते राज्यपाल

राज्यपाल को संवाद के क्रम में स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा बताया गया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने पर लाभ हो रहा है. यह भी अवगत कराया गया कि समूह के दीदियों द्वारा डायन-प्रथा कुप्रथा आदि के संदर्भ में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि मनरेगा में महिलाओं को मेट बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है, ये हर्ष का विषय है.

उक्त अवसर पर सखी मंडल के दीदियों के मध्य चेक वितरण करने के साथ छात्राओं के मध्य साइकिल वितरण किया गया. विभिन्न योजनान्तर्गत लाभुकों के मध्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

राज्यपाल ने जिले में तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पारितोषिक राशि प्रदान किया. इस अवसर पर राज्यपाल महोदय द्वारा वहाँ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया.

इसे भी पढ़ें : http://ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास पहुंचे जमशेदपुर, जमशेदपुर के सूर्य धाम परिसर में दीपोत्सव, किया गया 11 हजार दीप प्रज्वलित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *