MLA को एक एक पंचायत में 10 चापाकल लगाने प्रावधान, उसके बावजूद भी ग्रामीण प्यासे – जॉन मिरन मुंडा

Chaibasa (चाईबासा): जिला परिषद सदस्य ने झींकपानी प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा किया और खराब चापाकल जल मीनार का जानकारी लिया. धरना प्रदर्शन के बाद विभाग द्वारा खराब चापाकलो की मरम्मती होने लगी है.

जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा

इसे भी पढ़ें : उपायुक्त से पेयजल संकट की शिकायत, चापाकल धंसने से बलांडिया के 60 परिवार प्रभावित

हांथीमंडा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर इस मामले में जानकारी लिया गांव वालो ने बताया कि यह जल मीनार पिछले एक साल से खराब था कई बार जल सहिया को जानकारी दिया था. लेकिन नहीं बना इस कारण से पीने का पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था लेकिन आज बन जाने से काफी खुशी हुई. ग्रामीणों ने मांग किया कि गांव में नया चापाकल की जरूरत है.

जॉन मिरन मुंडा ने बताया कि मेरे जिला परिषद में कोई नया चापाकल लगाने का प्रावधान नहीं है. विधायको को एक एक पंचायत में कम से कम 10 चापाकल लगाने का प्रावधान है, लेकिन दुःख की बात है कि यह भी चापाकल विधायक अपने चाहते को लगा दे रहे हैं या फिर 5-10 हजार में बेचा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : http://पेयजल की स्थिति गंभीर : चापाकल धंसा, जलमीनार भी रुक रुक कर दे रहा पानी

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ