उपायुक्त से पेयजल संकट की शिकायत, चापाकल धंसने से बलांडिया के 60 परिवार प्रभावित

Chaibasa : हाटगम्हरिया प्रखंड के ऐतिहासिक गांव बलान्डिया के तांती टोले (केसरी टोला) में दो महीने से करीब 60 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने इस संबंध में गुरूवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल से लिखित शिकायत की और समाधान की मांग की है.

इसे भी पढ़ें :- पेयजल की स्थिति गंभीर : चापाकल धंसा, जलमीनार भी रुक रुक कर दे रहा पानी

उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां ने कहा है कि करीब दो वर्षों से बलांडिया गांव के तांती टोले (केशरी टोला) में सोलर जलमीनार को पानी उपलब्ध करानेवाला चापाकल खराब पड़ा. इस कारण जलमीनार में पानी पहुंचना बंद हो चुका है. इससे लाखों की लागत से निर्मित सोलर जलमीनार भी अनुपयोगी हो गया है. क्योंकि जलमीनार में इसी चापाकल का पानी सोलर सिस्टम से चढ़ता है और फिर नल से ग्रामीणों को पानी मिलता है. लेकिन अब जल संकट के कारण तांती टोले के करीब 60 परिवारों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. अब वे एक किलोमीटर दूर गांव के दूसरे छोर में स्थित आदिवासी टोले में जाकर पानी लाने को विवश हैं.

ज्ञापन में कहा गया है कि चापाकल मिस्त्रियों के मुताबिक यह समस्या सोलर जलमीनार से जो चापाकल कनेक्टेड है, उसके अंदरूनी हिस्से में मिट्टी धंसान के चलते उत्पन्न हुई है. ग्रामीणों ने ये भी शिकायत की है कि स्थानीय विधायक तथा मुखिया से भी इसकी मौखिक तथा लिखित शिकायत की गयी थी। लेकिन नतीजा फिर भी शून्य ही रहा. नतीजा जल संकट दो वर्षों से छाया हुआ है.

इसे भी पढ़े :- http://गम्हरिया: रापचा में हर -घर स्वच्छ जल पहुंचाने की कवायद,  ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *