पश्चिमी सिंहभूम में हाथी के आतंक से तीन ग्रामीणों की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

घटना से इलाके में फैली दहशत

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नए साल के पहले ही दिन जंगली हाथी के आतंक ने ग्रामीणों को दहला दिया। गुरुवार शाम से देर रात तक अलग-अलग गांवों में हाथी के हमले से तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

हाथी के हमले में युवक की मौत, पत्नी किसी तरह बची जान

गांव में घुसा जंगली हाथी, 3 की मौत
गांव में घुसा जंगली हाथी, 3 की मौत

झुंड से बिछड़कर गांव में घुसा हाथी

बताया जा रहा है कि एक जंगली हाथी अपने झुंड से अलग हो गया था। भोजन की तलाश में वह रिहायशी इलाकों में घुस आया और टोंटो प्रखंड के बांडीझारी व बिरसिंहहातु गांवों के साथ-साथ सदर प्रखंड के रोरो ग्राम में उत्पात मचाने लगा।

अलग-अलग गांवों में तीन लोगों की मौत

बांडीझारी गांव में 35 वर्षीय मंगल सिंह हेंब्रम की हाथी के हमले में मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बिरसिंहहातु गांव के कुचुबासा टोली निवासी 55 वर्षीय उर्दूप बहंदा भी हाथी की चपेट में आ गए। वहीं रोरो ग्राम में 57 वर्षीय विष्णु सुंडी की भी जान चली गई।

हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

हाथी के हमले के दौरान बिरसिंहहातु गांव की मानी कुंटिया और सुखमति बहंदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सुखमति बहंदा मृतक उर्दूप बहंदा की पत्नी हैं।

वन विभाग की टीम अलर्ट, हाथी पर नजर

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को आबादी से दूर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास शुरू किया। वनकर्मी लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि शुक्रवार शाम तक हाथी के दोबारा बिरसिंहहातु गांव की ओर लौटने की सूचना मिली, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने की सुरक्षा और मुआवजे की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि हाथी बेहद आक्रामक व्यवहार कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल में भेजने, गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मृतकों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

गंभीर होती हाथी-मानव संघर्ष की समस्या

यह घटना एक बार फिर पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाथी-मानव संघर्ष की गंभीर स्थिति को उजागर करती है, जहां लगातार हो रही घटनाएं स्थायी समाधान की मांग कर रही हैं।

http://Elephant Attack in Chandil: जंगली हाथी का तांडव, लेटेमदा में ग्रामीण की कुचलकर दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप