धनबाद : कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना के पास ट्रांसपोर्टिंग रोड में तीन महिलाए जमीदोज, बचाव कार्य जारी

Dhanbad : गोंदुडीह कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना के पास ट्रांसपोर्टिंग रोड में तीन महिलाए जमीदोज हो गई है. फिलहाल घटना की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है और महिलाओं को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :- धनबाद में नहीं थम रहा बहुत भू-धसान का मामला, पांच घर जमीदोज दहशत के साए में लोग

वही इस घटना से स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है. बार-बार स्थानीय लोग विस्थापन की मांग प्रशासन से कर रहे थे. जिसे बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन ने अनसुना कर दिया. आज इस प्रकार की घटना घट गई. इसके बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है और प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग कर रहे हैं.

तीनों महिला छोटकी बौआ बस्ती की रहने वाली है. घटनास्थल पर लोगो की भारी भीड जूट गई है. पुलिस और सीआईएसएफ भी पहुंच चुकी है. बीच बचाव का कार्य जारी है. घटना की सूचना पाकर बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव और कार्य में जुटे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें :- होटल परिसर में सुतली बम ब्लास्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश, लगातार पुलिस को मिल रही चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *