मंझारी प्रखंड अंतर्गत बड़ा लगडा पंचायत के हेस्साबेड़ा गांव से ट्रांसफार्मर चोरी, गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर

Chaibasa :- मंझारी प्रखंड अंतर्गत बड़ा लगडा पंचायत के बड़ा लगड़ा गांव का टोला हेस्सा बेड़ा गांव में 16 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने से लगभग 12 परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं.

इसे भी पढ़ें :- Chaibasa : गलत बिजली बिल देने के विरोध में ग्रामीणों ने बिजली विभाग कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, शहर भर में निकाली रैली

मामले की जानकारी होने पर जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने ग्रामीणों से मुलाकात की और ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के पदाधिकारियों को शिकायत के बाउजुद कोई कार्यवाही नही हो रहा है. किरासन तेल इतना ज्यादा महंगा हो गया है की खरीद पाना भी संभव नहीं है. माधव चंद्र कुंकल ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों पर आरोप लगाया की विभाग के लोगों का ध्यान सिर्फ ग्रामीणों को परेशान करने का रह गया है. जब ग्रामीण 10हजार का बिजली बिल जमा नहीं कर पाते है. तो विभाग के लोग तुरंत प्राथमिकी कर देते है और गांव का कनेक्शन काट देते है. जब ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की बारी आई तो विभाग 3 महीने से कुंभकरण मुद्रा में सो रही है. विभाग अगर जल्द नया ट्रांसफार्मर नही उपलब्ध कराएगा तो ग्रामीण बिजली विभाग के समक्ष अनशन पर बैठकर विरोध दर्ज करेंगे.

मौके पर अर्जुन तांती, प्यारी तांती, संगीता देवी, आनंद तांती, चेलमई देवी, नरसिंह तांती, मुन्ना तांती, दीपक तांती, जितेंद्र पान, राजीव कुमार, वीरेंद्र पान, कैरी देवी,जेमा देवी आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :- http://अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता, 2022-23, साकेत का शतक, पश्चिमी सिंहभूम ने गिरिडीह को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *