अलग अलग सड़क दुर्घटना मे दो युवक घायल, पत्रकार चन्दन कुमार ने की घायलों की मदद कर पहुंचाया अस्पताल

Jagannathpur- जगन्नाथपुर नोवामुंडी मुख्य मार्ग काॅलेज मोड़ के समिप तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक दुर्घटना का शिकार हो गया. घटना लगभग 05:30 बजे की है.

मिली जानकारी के अनुसान हाटगम्हरिया प्रखंड के डेयापोसी निवासी बिशाल कालिंदी जगन्नाथपुर से बड़ानन्दा की ओर अपने दोस्त के साथ दोस्त के मोटरसाइकिल में घूमने गया था. वापस जगन्नाथपुर आने के क्रम मे जगन्नाथपुर काॅलेज मोड़ में गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिर दुर्घटना का शिकार हो गया. इस दुर्घटना मे बाईक चला रहा बिशाल कालिंदी के सर के पिछले हिस्से मे चोटे आई है. वहां से गुजर रहे पत्रकार चन्दन कुमार के द्वारा उसे जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां चिकित्सा प्रभारी के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर ईलाज के लिये चाईबासा भेज दिया गया. वहीं घटना की सुचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंच बाईक को अपने कब्जे में ले ली है. वही दुसरी घटना शाम 06:00 बजे की है.

जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय के समिप तेज रफ्तार बाईक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने के कारण उड़ीसा के बड़बिल निवासी अमित नायक अनियंत्रित होकर गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गया. अगल बगल के दुकानदारो उसे एक टेम्पो में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पंहुचाया. जिसे डॉक्टर रामनाथ शर्मा के द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अमित नायक को चेहरा, सर, पैर और अन्य हिस्सो मे काफी चोटे आयी है. वही बाईक के घक्के से कुत्ते की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *