Adityapur Baha Parv : आदित्यपुर में आयोजित बाहा बोंगा पर्व में मांदर पर थिरके मंत्री चंपई सोरेन, कहा प्राथमिक विद्यालयों में अब ओलचिकी की पढ़ाई VIDEO

सरायकेला : ज़िले के आदित्यपुर में स्थित फुटबॉल मैदान में आदिवासियों का प्रमुख त्योहार बाहा बोंगा परंपरागत तरीके से मनाया गया. बाहा पर्व समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए जहाँ इन्होंने तमाम लोगों को प्रकृति पर्व बाहा बोंगा की शुभकामनाएं दी.

VIDEO
बाहा पर्व में मांझी बाबा दीकूराम मांझी ने जाहेरथान में मरांग बुरु की विधिवत पूजा की। दिनभर चले कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोग ढ़ोल -नगाड़े के साथ नृत्य करते हुए जाहरेथान पहुंचे जहां पूजा अर्चना किया। इसके बाद शाम में आदित्यपुर के फूटबॉल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपइ सोरेन शामिल हुए। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि बाहा बोंगा प्रकृति से जुड़ा पर्व है। इसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश छिपा है। आदिवासी समाज के लोग प्राचीन काल से ही प्रकृति के बीच निवास करते आ रहे हैं। इस त्योहार में साल वृक्ष व उसके फूल की पूजा की जाती है। मंत्री ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार आदिवासी हितों में काम कर रही है। आदिवासी परंपरा और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में अब ओलचिकी लीपी की पढ़ाई भी शुरू की जा रही है। वहीं मांझी बाबा और नायके बाबा को सरकार की तरफ से सुविधाएं दी जाएंगी।
मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बाहा बोंगा पर्व महत्व के बारे में बताया। उन्होने कहा कि प्राचीण काल में हमारे पूर्वज सरनावीर के रूप में देश की जंगलो की रक्षा करते थे। माघ महीना में जो घर टूट जाता था, जंगलों की लकड़ी से बगैर प्रकृति को क्षति पहुंचाए घर का जिर्णोधार किया जाता था। कार्यक्रम के दौरान मशहूर संथाली गायक ओड़िसा के भोंज दिशोम वरियल हेम्ब्रम, आशा मुर्मू, अलीबा मार्डी, लोगन मार्डी आदि ने संथाली गीतों का समां बांधा। आयोजन को सफल बनाने में कुंजू सोरेन, हरमोहन टुडू, वैद्यनाथ हांसदा, सुधाकर हांसदा, अमित सोरेन, मदन हांसदा, रवीन्द्र बास्के, हरिमोहन बास्के आदि का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप