चाईबासा भाजपा कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, अटल जी के योगदान को किया गया नमन

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, चाईबासा में मंगलवार को “अटल स्मृति सम्मेलन” का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडे की अध्यक्षता में श्रद्धेय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को नमन करते हुए किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शिवपूजन पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान की पहचान है, जिसे सम्मानजनक आधार देने का ऐतिहासिक कार्य अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में अटल जी की सरकार नहीं होती, तो अलग झारखंड राज्य का सपना दशकों तक अधूरा रह जाता। अटल जी ने आंदोलनकारियों की आवाज को दबाने के बजाय सम्मान दिया और 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य का गठन किया।

उन्होंने आगे कहा कि संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना, आदिवासियों के लिए अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना, तथा नीति-निर्माण में आदिवासी हितों को प्राथमिकता देना—ये सभी अटल जी की झारखंड और आदिवासी समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के प्रमाण हैं।

कार्यक्रम प्रभारी गीता बलमूछू ने कहा कि यदि अटल बिहारी वाजपेयी नहीं होते, तो झारखंड आज भी अपने अस्तित्व के लिए प्रतीक्षा कर रहा होता। उन्होंने कहा कि अटल जी की नीतियों ने आदिवासी पहचान को सम्मान दिया और राज्य के भविष्य को स्पष्ट दिशा प्रदान की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से झारखंड निर्माण के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि “झारखंड का निर्माण भाजपा ने किया है और वही झारखंड को संवार सकती है। अटल जी ने जिस नींव को रखा, उसे भाजपा विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।” उन्होंने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और घोटालों की दलदल में धकेल दिया है। आदिवासी समाज के नाम पर राजनीति हुई, लेकिन वास्तविक विकास ठप रहा।

अंत में जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि “झारखंड की पहचान, सम्मान और स्वाभिमान अटल जी की देन है, और भाजपा इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।”

कार्यक्रम को अनूप सुल्तानिया, सतीश पूरी एवं पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजू पांडे, कार्यक्रम संयोजक गीता बालमुचू, उपाध्यक्ष बबलू शर्मा, महामंत्री प्रताप कटियार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियू, नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, अनूप सुल्तानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, दुर्गावती बोयपाई, रूपा दास, रोहित रंजन प्रसाद, मुकेश कुमार लल्लू, रवि विश्वकर्मा, काबू दत्ता, नवीन गुप्ता, कामेश्वर विश्वकर्मा, सन्नी पासवान, रितेश पिंटू, अनंत सयनम, पप्पू महतो सहित कई मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’