Adityapur: शिव काली मंदिर आदित्यपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी महानवमी, कन्या पूजन व हवन में उमड़े श्रद्धालु

आदित्यपुर: शिव काली मंदिर परिसर में मंगलवार को महानवमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवरात्रि के नौवें दिन मंदिर परिसर में सुबह से ही माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय बना रहा।

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

​इस पावन अवसर पर मुख्य पुरोहित के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना एवं पुष्पांजलि का आयोजन किया गया। इसके उपरांत आयोजित महाहवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। नवमी तिथि के उपलक्ष्य में भव्य कन्या पूजन का अनुष्ठान भी संपन्न हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं और बटुक भैरव के चरण पखारकर, तिलक लगाकर विधिवत पूजन किया तथा उन्हें चुनरी ओढ़ाकर महाप्रसाद एवं उपहार भेंट किए।
​नवरात्रि महोत्सव को अनुशासित, व्यवस्थित और भव्य रूप देने में शिव काली मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। समिति के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर, महामंत्री बीरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष विश्वमोहन कुमार एवं संयोजक आर. एन. प्रसाद के नेतृत्व में संपूर्ण व्यवस्थाएं सुचारू रहीं।

​आयोजन को सफल बनाने में कैलाश पाठक, प्रमोद सिंह, जतन कुमार, एस. वेणुगोपाल, मनोज आगीवाल, बिन्देश्वरी सिंह, राजेश कुमार, मनोज तिवारी, जगन्नाथ सरकार, लिली बेरा, संचिता राय, मानू सेन, ज्योति पांडे, सोनी सहित अन्य समर्पित सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूजनोपरांत उपस्थित सभी भक्तों के बीच महाभोग का वितरण किया गया।

Adityapur: आदित्यपुर में मामूली विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने बचाई जान; 3 नामजद आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *