Adityapur: पार्षद शांतनु घोष की पहल लाई रंग: ZF कंपनी के CSR से सालडीह में जगमगाएंगी 25 सोलर लाइटें, स्कूल को मिलेगी पानी टंकी

आदित्यपुर: वार्ड 13 (सालडीह) की जनता को जल्द ही अंधेरे और पेयजल समस्या से बड़ी राहत मिलने जा रही है। स्थानीय वार्ड पार्षद शांतनु घोष ने नगर निगम के फंड का इंतजार किए बिना कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के जरिए अपने चुनावी वादे को जमीन पर उतार दिखाया है।

Adityapur Development: चुनावी वादों को हकीकत में बदलने उतरे पार्षद शांतनु घोष, वार्ड 13 के कायाकल्प की हुई शुरुआत


​पार्षद शांतनु घोष के निरंतर प्रयासों के बाद ZF कंपनी (ZF हेड्रिक्सन कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम) ने बस्ती में विकास कार्यों की जिम्मेदारी उठाई है। इसके तहत प्रथम चरण में आशियाना से लेकर पानी टंकी तक 25 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इस पहल से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ ईएसआई अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों व परिजनों को भी रात के अंधेरे और आवागमन की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

​कंपनी के प्रोडक्शन हेड अमितेश कुमार ने बताया कि पार्षद शांतनु घोष पिछले छह महीनों से लगातार बस्ती की जनसमस्याओं को लेकर प्रयासरत थे। इसी पहल के तहत स्ट्रीट लाइटों के अलावा सालडीह प्राथमिक विद्यालय में 5,000 लीटर की पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे स्कूल के बच्चों के साथ-साथ आसपास के स्थानीय लोगों को भी स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा। साथ ही जर्जर स्कूल परिसर के सुधार का भी आश्वासन दिया गया है।

​इस विकास कार्य से बस्तीवासियों में खासा उत्साह है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि गोपाल घोष, मनोज यादव, कल्याण भद्रो, राजीव भुंया, अनिल महतो, बीजू महतो, अमित प्रजापति, पिंटू गोराई, लालू महतो, मनोज कुमार सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। पार्षद ने ZF कंपनी प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि जनता से किया हर वादा प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

http://Adityapur: आदित्यपुर: वार्ड 13 में ₹5 लाख की ह्यूम पाइप नाली योजना का शिलान्यास, जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *