चांडिल: टुसू मेला में पैसे खत्म हो गए तो मोबाइल दुकान का ताला तोड़ की थी चोरी ,गिरफ्तार 

Chandil: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के पालना रोड स्थित बड़ामताड़ के किशन मोबाइल स्टोर में ताला तोड़ लाखों रुपए मूल्य के मोबाइल चोरी घटना का चौका पुलिस ने उद्भेदन करने में सफलता प्राप्त की है।

चौका पुलिस ने मोबाइल दुकान में चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए चोरी किए गए 17 मोबाइल फोन और 8 चार्जर भी बरामद किए हैं। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो ने चौका थाना में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 17 जनवरी की रात पालना रोड स्थित बड़ामताड़ के किशन मोबाइल स्टोर में दुकान का ताला तोड़ मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था ।जिसके बाद चौका पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया जिसमें पुलिस ने चावलीबासा के रहने वाले 19 वर्षीय दीपक कालिंद को चुराए गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया पूछताछ के के क्रम में आरोपी द्वारा बताया गया कि 17 जनवरी को टूसु मेले में पैसे खर्च हो जाने के बाद उसने चोरी घटना को अंजाम दिया था। आरोपी गिरफ्तारी को लेकर वरीय अधिकारियों द्वारा गठित छापामारी दल में मुख्य रूप से चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार, एसआई बिरसा कुजुर ,गौरव कुमार समेत अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *