सरायकेला: मां को डायन कहा तो बेटे ने 60 वर्षीय वृद्ध को मारपीट कर किया घायल, पुलिस जुटी जांच में

Saraikela:  मां को डायन कहने पर बेटे द्वारा 60 वर्षीय वृद्ध को मारपीट कर घायल किए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।

घटनाक्रम के अनुसार सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में रहने वाले अनिल नायक ने गांव के 60 वर्षीय वृद्ध चंदा नायक को सिर्फ इसलिए मारपीट कर घायल कर दिया कि उसने अनिल नायक के मां को डायन कहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय वृद्ध चंदा नायक की बेटी की दीपिका नायक की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद डायना बिसाही का आरोप लगाते हुए चंदा नायक ने अनिल नायक की मां के साथ बदतमीजी की। इसी आवेश में उसने चंदा नायक पर हमला कर दिया। वहीं आरोपी अनिल नायक ने घायल चंदा नायक के दामाद को भी घर में बंद किया था। मामले की जानकारी होने के बाद सरायकेला पुलिस द्वारा घायल चंदा नायक को सरायकेला सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लेकर मामले की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *