युवकों में हुआ झगड़ा तो एक युवक ने अपनी दांत से काट डाला दूसरे युवक की जीभ, पुलिस कर रही जांच

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के कुंभाटोली में सोमवार रात हुए झगड़े में एक युवक ने अपनी दांत से दूसरे युवक का जीभ काट दी है. जानकारी अनुसार चक्रधरपुर के टोकलो रोड निवासी 21 वर्षीय राजाराम रवि का किसी बात को लेकर वार्ड संख्या-8 के कुंभाटोली निवासी कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया. इस दौरान एक युवक ने राजाराम रवि की जीभ को अपनी दांत से काट दिया. घटना के बाद भागकर राजाराम रवि अपने घर पहुंचा. आनन-फानन में घर वाले ईलाज के लिये उसे अनुमंडल अस्पताल लेकर आए.

जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिये चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची. घायल के परिजनों ने बताया की राजाराम का कुंभाटोली के रवि, बिट्टू व भक्कू नामक युवक से विवाद हुआ था. झगड़े के दौरान ही किसी ने उसकी जीभ काट ली. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप