SARAIKELA KATTA RAJ : कब खत्म होगा कट्टा राज ? 5 दिन में दो गोली कांड

सरायकेला: विगत 5 दिनों में 2 गोली कांड की घटना से सरायकेला जिले में पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। 3 फरवरी को गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुग्धा गांव निवासी निरंजन प्रधान पर यसपुर फाटक के पास गोली चालन की घटना और मंगलवार शाम आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विद्युत नगर में हुए फायरिंग की घटना से स्पष्ट है कि क्षेत्र में अब भी कट्टा राज कायम है। हालांकि दोनों ही घटना में पुलिस तफ्तीश कर जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
घायल भगवान सवैया
आदित्यपुर थाना क्षेत्र में गोलियों की तड़तड़ाहट रूकने का नाम नहीं ले रहा है। एकबार फिर मंगलवार की शाम अपराधियों ने भगवान सवैया नामक युवक को गोली मारकर फरार हो गये। घटना मंगलवार की शाम की है। थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि आपसी रंजीश में यह गोलीबारी की घटना हुई है।
निरंजन प्रधान फ़ाइल फ़ोटो
घायल भगवान के भाई कुंवार सवैया ने बताया कि बच्चा नामक युवक के साथ बस्ती के नीचे गया था। जिसके बाद उसे गोली मार दी गयी है। घायल के भाई ने बताया कि एक साल पहले उसका भाई जेल से छूटकर आया था। वर्तमान में वह मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की शाम वह बच्चा नामक युवक के साथ था, जिससे काफी देर बातचीत हुई। उसके बाद शराब पीने के लिए दोनो बस्ती के नीचे गया था। घायल भगवान के आंख में गोली लगी है, गोली फंसा हुआ होने के कारण उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। इधर दो गोली कांड घटना को लेकर जब सरायकेला एसपी से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम