क्योंझर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, तेंदुए की खाल के साथ साले-बहनोई गिरफ्तार

Odisa, Badbil (ओड़िसा, बड़बिल): ओडिशा के क्योंझर जिले में गुरुवार को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीव तस्करी का खुलासा किया। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो तेंदुए की खाल बेचने की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान पटना निवासी रवींद्र टुडू (25 वर्ष) और उसके साले मनुआ हेम्ब्रम (40 वर्ष), निवासी जुडिया मुंडा साही, क्योंझर के रूप में हुई है।

जंगली सूअर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया, तो मानगो पहुंच गये कई गांव के लोग, घेर लिया वन विभाग का कार्यालय

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था कि जंगल के बीच बने एक घर में अवैध रूप से तेंदुए की खाल रखी गई है। सूचना के आधार पर प्रभागीय वनाधिकारी एचडी धनराज और सहायक वन संरक्षक अशोक कुमार दास के नेतृत्व में टीम ने जुडिया घाटी स्थित घर पर छापेमारी की। यहां से तेंदुए की खाल बरामद की गई और मौके से रवींद्र टुडू को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर उसके साले मनुआ हेम्ब्रम को भी दबोच लिया गया।

वन विभाग ने बरामद किए तेंदुए की खाल
वन विभाग ने बरामद किए तेंदुए की खाल

गिरफ्तारी के बाद जांच में और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। अधिकारियों ने जब रवींद्र टुडू का मोबाइल खंगाला तो उसमें हाथी दांतों की तस्करी से संबंधित कई वीडियो क्लिप मिले। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि आरोपी लंबे समय से वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क में काम कर रहे थे। फिलहाल इन वीडियो की जांच की जा रही है ताकि इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

वन विभाग ने बताया कि मामले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही पुलिस और वन विभाग की टीम अब आरोपियों के संपर्कों और सप्लाई चैन की गहन जांच में जुट गई है।

स्थानीय अधिकारियों ने इस सफलता को वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क को करारा झटका लगा है और आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

http://Adityapur leopard forest department’s preparation: आदित्यपुर -गम्हरिया में घूम रहे तेंदुए की गाय हुई थी भिड़ंत , 2 दिन से नजर नहीं आया ,जाने तेंदुआ की हरकत लेकर वन विभाग की क्या है तैयारी ? देखें VIDEO

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप