Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - #Local - भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदर्शन का कड़ा विरोध, कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर किया प्रतिकार
#Local

भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदर्शन का कड़ा विरोध, कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर किया प्रतिकार

By The News24 Live19/12/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
0f43c0d5 8513 42eb a98d 98cdec7688a9
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Table of Contents

Toggle
    • चाईबासा। कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय पर किए गए उकसावेपूर्ण प्रदर्शन का भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठित और दृढ़ प्रतिकार किया। जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में पहले से सतर्क भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की अराजक गतिविधियों को विफल करते हुए उन्हें भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार से बाहर कर दिया।
    • इस दौरान भाजपा कार्यालय में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय रूप से महिला कार्यकर्ताओं की भी भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने पार्टी का झंडा थामकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के प्रदर्शन का जवाब दिया। पूरे घटनाक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, अनुशासन और संगठनात्मक एकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
    • घटना के समय पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो सकती थी। बावजूद इसके भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयम और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति को उत्पन्न नहीं होने दिया।
    • इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा,“हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस को खुली छूट मिल गई है, इसी कारण वे भाजपा कार्यालय तक पहुंचने का दुस्साहस कर रहे हैं। पुलिस व्यवस्था के अभाव में बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुशासन का परिचय दिया।”
    • वहीं जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा,“कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर होने की हताशा में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भूल चुकी है। भाजपा कार्यालय पर जबरन प्रदर्शन करना उनके राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है। पार्टी के सम्मान और गरिमा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।”
    • भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी से जुड़े मामलों में न्यायालय एवं ईडी से संबंधित विषयों को कांग्रेस जानबूझकर गलत ढंग से प्रस्तुत कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि कानून अपने दायरे में कार्य कर रहा है।
    • भाजपा ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन अराजकता, दबाव की राजनीति और जबरन प्रदर्शन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • Like this:

चाईबासा। कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय पर किए गए उकसावेपूर्ण प्रदर्शन का भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठित और दृढ़ प्रतिकार किया। जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में पहले से सतर्क भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की अराजक गतिविधियों को विफल करते हुए उन्हें भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार से बाहर कर दिया।

पश्चिमी सिंहभूम में जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा की रायशुमारी संपन्न

9e535af6 4852 40fa 9710 3ee257fce7b8

इस दौरान भाजपा कार्यालय में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय रूप से महिला कार्यकर्ताओं की भी भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने पार्टी का झंडा थामकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के प्रदर्शन का जवाब दिया। पूरे घटनाक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश, अनुशासन और संगठनात्मक एकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

घटना के समय पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो सकती थी। बावजूद इसके भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयम और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति को उत्पन्न नहीं होने दिया।

0f43c0d5 8513 42eb a98d 98cdec7688a9

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा,
“हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस को खुली छूट मिल गई है, इसी कारण वे भाजपा कार्यालय तक पहुंचने का दुस्साहस कर रहे हैं। पुलिस व्यवस्था के अभाव में बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुशासन का परिचय दिया।”

वहीं जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा,
“कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर होने की हताशा में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भूल चुकी है। भाजपा कार्यालय पर जबरन प्रदर्शन करना उनके राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है। पार्टी के सम्मान और गरिमा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।”

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी से जुड़े मामलों में न्यायालय एवं ईडी से संबंधित विषयों को कांग्रेस जानबूझकर गलत ढंग से प्रस्तुत कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि कानून अपने दायरे में कार्य कर रहा है।

भाजपा ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन अराजकता, दबाव की राजनीति और जबरन प्रदर्शन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

http://तांबो चौक बाईपास पर नो-एंट्री मांग को लेकर लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में गूंजा, भाजपा सांसद आदित्य साहू ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
ईडी जांच कांग्रेस प्रदर्शन कानून व्यवस्था चाईबासा झारखंड राजनीति पश्चिमी सिंहभूम पुलिस व्यवस्था भाजपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय भाजपा विरोध प्रदर्शन मधु कोड़ा महिला कार्यकर्ता राजनीतिक टकराव राहुल गांधी मामला संजय पांडे हेमंत सोरेन सरकार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

झारखंड में नगर परिषद चुनाव शीघ्र कराने की मांग, भाजपा की बैठक में 7 जनवरी को धरना का ऐलान

30/12/2025

Kharsawan Shahid Diwas 2026: सीएम के आगमन को लेकर तैयारी तेज, डीसी-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

30/12/2025

नगरकट्टा ग्राम सभा में मगे पोरोब की तैयारी पर चर्चा, 6 फरवरी को पारंपरिक विधि से होगा आयोजन

30/12/2025

Comments are closed.

LATEST UPDATE

झारखंड में नगर परिषद चुनाव शीघ्र कराने की मांग, भाजपा की बैठक में 7 जनवरी को धरना का ऐलान

30/12/2025

Kharsawan Shahid Diwas 2026: सीएम के आगमन को लेकर तैयारी तेज, डीसी-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

30/12/2025

नगरकट्टा ग्राम सभा में मगे पोरोब की तैयारी पर चर्चा, 6 फरवरी को पारंपरिक विधि से होगा आयोजन

30/12/2025

चाईबासा भाजपा कार्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित, अटल जी के योगदान को किया गया नमन

30/12/2025

जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बाघिन ‘मेघना’ ने दो शावकों को दिया जन्म, जू में खुशी की लहर

30/12/2025

द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता: चैलेंजर्स की लगातार दूसरी जीत, टर्मिनेटर्स को 3 विकेट से हराया

30/12/2025

Adityapur Nitesh Raj father death: टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज के पिता नागेंद्र प्रसाद का निधन, पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार

30/12/2025

Adityapur Subhash Chowk renovation: आदित्यपुर: नेताजी सुभाष चौक पर प्रतिमा का, नवीनीकरण समाजसेवी शेखर डे ने किया नेताजी की नई प्रतिमा का अनावरण

30/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d