नए साल पर मजदूरों की एकजुटता, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने गुवा सेल प्रबंधन को दी चेतावनी

गुवा संवाददाता। नववर्ष 2026 के अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की ओर से गुवा रेलवे मार्केट स्थित संघ कार्यालय में मजदूरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठेका मजदूर, सेल के स्थायी कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर मजदूर एकता का परिचय दिया।

Adityapur Shahid Nadu Sardar 33rd Martyrdom Day:मजदूरों के मसीहा शहीद लालमोहन सरदार को किया गया याद: मजदूर अधिकारों के लिए समर्पित था जीवन:सांसद विधुत महतो

बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। उन्होंने उपस्थित मजदूरों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2026 मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती देने का वर्ष साबित होगा। उन्होंने सभी वर्गों के मजदूरों से संगठित होकर अपने हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने गुवा सेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गुवा सेल में लंबे समय से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है, जिसे अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महामंत्री ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन द्वारा बाहरी लोगों को प्राथमिकता देकर बहाली की जा रही है, जबकि स्थानीय मजदूरों की लगातार उपेक्षा हो रही है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि वर्ष 2026 में सभी मजदूर एकजुट होकर सेल प्रबंधन के खिलाफ ठोस रणनीति बनाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा। महामंत्री ने मांग की कि गुवा सेल में होने वाली सभी भर्तियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए, अन्यथा संघ को आर-पार की लड़ाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

बैठक के दौरान मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई और सभी को संगठित रहकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में ठेका मजदूरों, सफाई कर्मियों और स्थायी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी ने मजदूर एकता का सशक्त संदेश दिया।

http://मेघाहातुबुरु खदान में बाहरी भर्ती के विरोध में मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’