हाटगम्हारिया : पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई जगन्नाथपुर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 

 

Hatgamhariya, Jigyasu Behra : रविवार को भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई जगन्नाथपुर पहुँचने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा व भाजपा मंडल अध्यक्ष रायभुमिज के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया.

 

 श्री गागराई ने कहा कि यह दौरा रुटिन वर्क है. मै समय समय पर अपने क्षेत्र का दौरा करते रहता हूँ. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि राम जी का आर्शीवाद से जो भी होगा अच्छा ही होगा. मै उसमे कोई टिका टिप्पणी करना उचित नही समझता हूँ. राम जी की प्राण प्रतिष्ठा में कुमारडुँगी, ताँतनगर, हाटगम्हारिया, जयपूर, जैंतगढ़, जगन्नाथपुर आदि जगहों में जाकर राम जी का दर्शन करुँगा.

 मौके पर उपस्थित भाजपा नेत्री जया रानी पाडेया भाजपा नेता घीरज सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता परमेश्वर महतो राजा तिर्की, घशशयाम राठोर, राजु सिंह एवं भाजपा के युवा साथियों द्वारा भव्य स्वागत किए उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *