चाईबासा : झारखंड पार्टी का नगाड़ा पिटावन महारैली का हुआ आयोजन

चाईबासा : चाईबासा के खुटकट्टी मैदान में झारखंड पार्टी का नगाड़ा पिटावन महारैली का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का शामिल हुए. 

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड को बिहार से अलग हुए 23 वर्ष गुजर गया। लेकिन हमारा भाग्य नहीं बदला, सत्ता में रही सभी पार्टी के नेता सिर्फ अपनी शक्ति सत्ता और संपत्ति अर्जित करने में लगे रहे।

 

आज के समय में शिक्षा आवश्यक है लेकिन शिक्षकों की घोर कमी है 1 से 8 वर्ग तक के मिडिल स्कूल 1- 2 टीचर का भरोसे चल रही है, जिस कारण स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती, इस तरह हमारे बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। कोई सांसद, विधायक सरकार से पूछने की जुर्रत नहीं करता। पंचायतो एवं प्रखंडों में स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन डॉक्टर,नर्स कंपाउंडर नहीं। आप का इलाज कौन करेगा ? प्रशासन तंत्र ध्वस्त हो गया है।

 

सत्ता एक व्यक्ति के हाथ में केंद्रित हो गई है, बड़े-बड़े अधिकारी निठले बैठने पर मजबूर किए गए हैं, जमीन और जंगल की लूट मची है, जन – मुद्दों को सत्ता पक्ष और विपक्ष नहीं उठाते, ऐसी परिस्थिति में झारखंड पार्टी सिर्फ सत्ता परिवर्तन की राजनीति नहीं व्यवस्था परिवर्तन की राजनीति के साथ अनसुलझे झारखंड की मूलभूत समस्याओं के समाधान की राजनीतिक करेगी। झारखंड पार्टी के महासचिव अशोक भगत ने कहा हमारी सरकार बनती है तो हम गैर कानूनी लूटी गई जमीन को प्रत्येक जिला में टास्क फोर्स गठन कर त्वरित जमीन वापसी।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की नियुक्ति सुलभ – स्वस्थ्य सेवा हेतु डॉक्टर, नर्स, कंपाउंडर की नियुक्ति, बेरोजगार को रोजगार सर्व सुलभ न्याय व्यवस्था असीमित पुलिस अधिकार के चेक एंड बैलेंस की व्यवस्था से जनमुखी बनाना

नागरिक अधिकार पत्र (सिटीजन चार्टर) की घोषणा एवं क्रियान्वयन जल और जंगल पर पुन: अधिकार समुदायिक सार्वजनिक सम्पदा पर जनता के हिस्सेदारी पेसा कानून का प्रभावी अनुपालन ऑस्ट्रलायड मुंडा भाषा को झारखंड की राजभाषा बनाना केंद्रीय युवा झारखंड पार्टी के अध्यक्ष विभव संदेश एक्का ने कहा आने वाला समय युवाओं का है और युवाओं को भी राजनीति में आने की जरूरत है।

 

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष मो० रिजवान अहमद, किरण आईद, पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु, पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा, एमानुएल हक, कोलम्बस हसंदा, रेयास समाड, मनोज मोहाली,विनोद बिहारी कुजूर, जसीम अंसारी, शालिग्राम उरांव, सरस्वती दुबे एवं हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन नगाड़ा बजाकर किया गया। मंच का संचालन झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जामुदा ने किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत