युवा पत्रकार चरणजीत सिंह बने सीजीपीसी के प्रवक्ता, समाज में खुशी की लहर

चरणजीत सिंह

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह खासमहल निवासी युवा पत्रकार चरणजीत सिंह को सिख समाज की सर्वोच्च धार्मिक संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उन्हें सीजीपीसी हाउस में सम्मानित भी किया गया। संस्था के प्रधान भगवान सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, वहीं महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला भी उपस्थित रहे।

Jharkhand News : राज्यसभा और विधानसभा में उठेगा पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान का मुद्दा, प्रीतम भाटिया ने सांसद आदित्य साहू को सौंपा ज्ञापन

कोर कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

यह निर्णय भगवान सिंह के नेतृत्व में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। कमेटी ने विश्वास जताया कि चरणजीत सिंह अपनी ईमानदारी, समर्पण और सेवा भावना के साथ संस्था की गतिविधियों, सामाजिक कार्यों और धार्मिक सेवाओं को मीडिया के माध्यम से संगत तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।

“सरबत दा भला” के मिशन को मिलेगा बल

प्रधान ने कहा कि सीजीपीसी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि उन कार्यों को समाज तक पहुंचाना भी है, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित होकर “सरबत दा भला” के इस पवित्र मिशन से जुड़ सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि चरणजीत सिंह की नियुक्ति से गुरु घर की सेवाएं और सामाजिक प्रयास अब और मजबूती से हर घर तक पहुंचेंगे।

पत्रकार संगठनों ने दी शुभकामनाएं

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और प्रदेश प्रभारी शंकर गुप्ता ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए चरणजीत सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर कार्य करना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

चरणजीत सिंह ने जताया आभार

नवनियुक्त प्रवक्ता चरणजीत सिंह ने कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे पूरी मर्यादा और जिम्मेदारी के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर प्रधान के अलावा महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह जस्सू, सुखदेव सिंह बिट्टू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सरबजीत सिंह ग्रेवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे और सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

http://चाईबासा चेंबर के 25 साल: रजत जयंती पर सम्मानित हुए शहर के 15 दिग्गज, पत्रकारों का भी बढ़ा मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

Adityapur SIA Executive Committee: सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन; 2027 में मनेगा प्लैटिनम जुबली वर्ष ,आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और गैस आपूर्ति को लेकर सरकार से की गई विशेष मांग

आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा के मुद्दों पर हुई चर्चा; अर्जुन मुंडा ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं