खेल में युवा आसानी के साथ बना सकते हैं करियर:निरल पूर्ति

 

 

 _– हाटगम्हारिया प्रखंड के बिरूवा स्पोर्टिंग क्लब बड़ामपोखर धोलाडीह की ओर से आयोजित त्रि–दिवसीय रुकमणी गोप सह देवेंद्रनाथ बिरूवा मेमोरियल वार्षिक फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक निरल पूर्ति_ 

 

मझगाँव: हाटगम्हारिया प्रखंड के बिरूवा स्पोर्टिंग क्लब बड़ामपोखर धोलाडीह की ओर से आयोजित त्रि–दिवसीय रुकमणी गोप सह देवेंद्रनाथ बिरूवा मेमोरियल वार्षिक फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को खेला गया। फाइनल में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री निरल पूर्ति जी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज के समय खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन बनकर नहीं रह गया है। युवा कैरियर के रूप में भी इसे देखने लगे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं को एक उम्मीद दी है कि आप जिस क्षेत्र में भी जाना चाहते हैं उसमें आपका भविष्य सुरक्षित रहेगा। खेल , कौशल, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी, खेती, किसानी सभी क्षेत्र में लोग अपना भविष्य बेहतर कर सकते हैं। खास कर युवाओं को झारखंड सरकार ने सुनहरा मौका प्रदान किया है। साल में लगभग 8 से 10 प्रतियोगिता खेलकूद एवं युवा मंत्रालय के द्वारा आयोजित किया जाता है। इस प्रतियोगिता को पंचायत से लेकर प्रखंड, जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी आगे बढ़ सकते हैं।

खिलाड़ियों के लिए झारखंड सरकार आवास, पढ़ाई लिखाई, बेहतर प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति आदि की सुविधा दे रही है। सिर्फ फुटबॉल ही नहीं तीरंदाजी, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो–खो, एथलेटिक्स, हॉकी समेत जितना भी खेल है उसमें आप रुचि रखते हैं तो आसानी के साथ करियर बना सकते हैं । मुख्यमंत्री आमंत्रण का फुटबॉल प्रतियोगिता में मझगांव प्रखंड की टीम राज्य स्तर पर बालिका वर्ग में उपविजेता रही। यह हम सबों के लिए गर्व करने का मौका है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। इस प्रतिभा को निखारने के लिए झारखंड सरकार लगातार प्रयास कर रही है। छोटे-छोटे टूर्नामेंट में भी पुरस्कार राशि एक लाख रुपया से अधिक होता है। सिर्फ आप खेल पैसों के लिए नहीं खेले, उसे आगे बढ़ने के लिए इस्तेमाल करे। वही खेल में हार जीत लगा हुआ रहता है जो खिलाड़ी आज हारते हैं वह अपने कड़ी मेहनत से कल जीत का रास्ता खोल देते हैं। इसलिए हमेशा अनुशासन और कड़ी मेहनत करते रहें सफलता जरूर मिलेगी। इस मौके पर कुमारदुंगी जिला परिषद सदस्य शशि भूषण पिंगुआ, राजेश पिंगुआ, धनुर्जय तिरिया , कुमारदुंगी प्रमुख बुधराम हेंब्रम , मो. मुजाहिद मुखिया जेपी लागुरी श्याम पिंगुआ, दुबराज पिंगुआ, लाल सिंह हेस्सा, कुलेश बेहरा सिकंदर गोप समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *