धनबाद : भगवा झंडा लगाने को ले विवाद, मारपीट में कई घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

 

 

Dhanbad : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है। इसी बीच धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के कदैयाँ गांव में भगवा झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद में दो समुदाय में मारपीट की घटना हो गई।

 

 घटना में कुछ लोग घायल हुए जिसके बाद दो-दो डीएसपी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने सख्ती दिखाई और स्थिति को अंडर कंट्रोल किया। फिलहाल वहां स्थिति सामान्य है।

एसएसपी ने दोनों पक्षों की बात सुनने एवं उनके लिखित आवेदन के बाद जांचोपरांत कार्रवाई की बात कही है।

हालांकि, स्थानीय पीड़ित परिवार एवं पूर्व मुखिया ने वर्तमान मुखिया को घटना के लिए जिम्मेवार ठहराया एवं उनके गिरफ्तारी की मांग की।

जबकी वर्तमान मुखिया ने घटना अपने ऊपर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए खुद को निर्दोष बताया और घटना के पीछे ली वजह जमीन विवाद बताया। वंही घटना के लिए अपने समुदाय को दोषी भी ठहराया।

 

वहीं धनबाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दन ने बताया कि घटना पर पैनी निगाह है अभी स्थिति नियंत्रण में है और सोशल मीडिया पर घटना को बढ़ाचढ़ा कर पेश करने वालो के साथ साथ जांचोपरांत घटना में शामिल दोनो पक्षों में जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *