आदित्यपुर: राजद किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष की बाइक चुरा रहा युवक रंगे हाथों पकड़ाया

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बिल्डिंग चौक के पास राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर मालाकार की हीरो होंडा पैशन बाइक को चुराकर भाग रहा युवक को रंगे हाथो धर दबोचा गया. जिसे बाद में आदित्यपुर पुलिस के हवाले सुपुर्द कर दिया गया.
बरामद बाइक के साथ राजद किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए राजद किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर मालाकार ने बताया कि शनिवार दोपहर तकरीबन 3:00 बजे वे काम से गम्हरिया ब्लॉक गए थे। इस बीच में लाल बिल्डिंग चौक पर रुक कर खरीदारी करने लगे तभी उन्होंने देखा कि एक युवक की बाइक लेकर भाग रहा है. जिसका पीछा कर इन्होंने युवक को घोड़ा बाबा मंदिर के पास धर दबोचा. बाद में इन्होंने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक को पकड़ थाने ले आई और हिरासत में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *