आदित्यपुर : ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के युवक की खरकई पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत

Adityapur: आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के रहने वाले  34 वर्षीय युवक उज्जवल कुमार की गुरुवार रात 8:00 बजे खरकई पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई.

मृतक उज्जवल कुमार आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के रोड नंबर 27 का रहने वाला था. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात वह बिस्टुपुर से आदित्यपुर की ओर आ रहा था. इस बीच अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई .घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में युवक को टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मामले की जानकारी होने पर आदित्यपुर पुलिस भी टीएमएच पहुंची. इस घटना के बाद युवक के परिजनों का बुरा हाल है. वही पुलिस आगे की तफ्तीश में जुट गई है.
जिले में सड़क दुर्घटना में गई 3 जान
गुरुवार का दिन सरायकेला जिले में हादसों भरा रहा. जहां सुबह राजनगर थाना क्षेत्र में 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मा मुर्मू की सड़क दुर्घटना में मौत हुई. वहीं दूसरी घटना आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतारामपुर डैम सड़क पर घटी जहां जमशेदपुर का बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में मारा गया. वही तीसरी घटना खरकई पुल पर घटी जिसमें उज्जवल कुमार की मौत हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *