आदित्यपुर: वार्ड 22 एस-टाइप दुर्गा पूजा क्षेत्र की सफाई का पार्षद अंजू सिंह ने किया निरीक्षण, नियमित सफाई अभियान जारी रखने के दिए सख्त निर्देश

Adityapur (आदित्यपुर) : शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

Aashiyana Aditya Durga Puja: आशियाना आदित्य में नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ, माता की चौकी में भक्ति का माहौल

इसी क्रम में वार्ड संख्या 22 की पार्षद श्रीमती अंजू सिंह के नेतृत्व में एस-टाइप स्थित दुर्गा पूजा मैदान और उसके आसपास के समूचे इलाके में विशेष स्वच्छता व सैनिटेशन व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद अंजू सिंह ने पूजा पंडाल परिसर, मुख्य पहुंच मार्ग, जल निकासी की नालियों और कचरा संग्रहण बिंदुओं की बारीकी से जांच की।

उन्होंने मौके पर मौजूद सभी सफाईकर्मियों के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “आप सभी के दिन-रात समर्पण और निष्ठा के कारण ही श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिलता है और उन्हें दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। स्वच्छता बनाए रखने में आप सभी की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।”

​पार्षद ने निगम कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पूजा उत्सव के समापन तक प्रतिदिन उनके नेतृत्व में यह विशेष सफाई अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कचरे का त्वरित उठाव, नियमित ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और सड़कों की निरंतर धुलाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि भीड़ बढ़ने पर भी क्षेत्र पूरी तरह स्वच्छ रहे।

​इस निरीक्षण अभियान के दौरान पार्षद प्रतिनिधि संजीव सिंह (बबुआ) समेत कई स्थानीय गणमान्य नागरिक, समाज सेवी और निगम के सफाई सुपरवाइजर मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिलकर उत्सव के दौरान नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

http://आदित्यपुर नगर निगम: पूजा पंडालों से सफाई शुल्क लेने का आदेश वापस, मेयर और डिप्टी मेयर बोले— पूर्व की भांति निशुल्क होगी सफाई, संसाधनों की कमी पर राज्य सरकार को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *