Adityapur:आदित्यपुर हरिओम नगर में 10 हजार हांडियों से सजा मां भवानी यूथ क्लब का पंडाल,अनूठे इको-फ्रेंडली दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर हुआ भव्य उद्घाटन,

आदित्यपुर: आदित्यपुर हरिओम नगर स्थित 6एलएफ मैदान में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति, मां भवानी यूथ क्लब की ओर से निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन गुरुवार देर शाम भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें:- Adityapur:माँ भवानी यूथ क्लब ने निकाली भव्य कलश यात्रा, ‘जय माता दी’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ आदित्यपुरआकर्षण का केंद्र बनेगा भव्य हांडी पंडाल

उद्घाटन के बाद मां के दर्शन करते अतिथि

इस अनूठे पंडाल का उद्घाटन पूजा समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार की माता सिहंता देवी ने विधिवत फीता काटकर किया। समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि पंडाल की परिकल्पना पूरी तरह प्राकृतिक और अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद ऐसा स्वरूप विरले ही देखने को मिलता है, जहां झारखंड की ‘जल, जंगल, जमीन’ और समृद्ध लोक-संस्कृति सजीव नजर आती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

वहीं मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार ने कहा कि पंडाल के भीतर कदम रखते ही ऐसा प्रतीत होता है मानो इंसान किसी शांत और समृद्ध गांव में पहुंच गया हो। उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि उत्सव के दौरान नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।
​समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि बंगाल (बांसबेरिया/उलुबेरिया) के कुशल शिल्पकारों द्वारा 10,000 वर्ग फीट क्षेत्र में इको-फ्रेंडली पंडाल तैयार किया गया है। इसमें 10,000 पकी मिट्टी की हांडियों, पुआल, बांस की टोकरियों और ताड़ के पत्तों का प्रयोग कर ‘ग्राम बांग्ला’ व ग्रामीण परिवेश को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे घनी अंधेरी रातों में जुगनू राह रोशन करते हैं, ठीक वैसे ही प्रत्येक हांडी से फूटती जुगनू थीम की रोशनी पंडाल को आलौकिक स्वरूप दे रही है।

​इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरेश धारी, वरीय नेता दिवाकर झा, चेयरमैन हरेंद्र तिवारी, सह-चेयरमैन बीरेंद्र यादव, मुख्य संयोजक रवि प्रकाश ओझा, महासचिव रामाशंकर पांडेय, उज्ज्वल कुमार, संयोजक प्रभुनाथ यादव, पार्षद नीतू शर्मा, अजय ओझा, बीरेंद्र तिवारी, अमरनाथ ठाकुर, शशि आचार्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पट खुलते ही माता के दर्शन और पंडाल की भव्यता निहारने जनसैलाब उमड़ पड़ा।

 

http://Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम का तुगलकी फरमान: दुर्गा पूजा सफाई पर ‘वसूली’ पर भड़के अंबुज कुमार बोले— ‘हेमंत सरकार को बदनाम करने की साजिश’ दी उग्र आंदोलन की चेतावनी ​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *