टाटा स्टील नोवामुंडी में मनाई गई सर दोराबजी टाटा की 163वीं जयंती

Novamundi :- टाटा स्टील ने शनिवार को नोवामुंडी में सर दोराबजी टाटा की 163वीं जयंती मनाई. दिन की शुरुआत अतुल कुमार भटनागर महाप्रबंधक ओएमक्यू टाटा स्टील, धीरेन्द्र कुमार चीफ मेडिकल ऑफिसर टाटा स्टील हॉस्पिटल नोवामुंडी, एमआर रथ हेड वेट एंड ड्राई प्रोसेसिंग ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस, टाटा स्टील द्वारा कमलेश महतो प्रेसिडेंट नोआमुंडी मजदूर यूनियन और टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ यूनियन के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में सर दोराबजी टाटा को पुष्पांजलि अर्पित की गई.


पुष्पांजलि के तत पश्चात नोवामुंडी बॉक्सिंग सेंटर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय इंटर फीडर सेंटर बॉक्सिंग का भी आयोजन किया गया जो अगस्त 27 एवं 28 तक चलेगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यसवंत कुमार पांडेय चीफ एचआरबीपी ओएमक्यू टाटा स्टील मौजूद थे. श्री पांडेय ने लोगो का अभिवादन करते हुए सारे खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा गया. नोवामुंडी के जूनियर श्रेणी के 36 खिलाड़ियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया.

साथ ही इन विभिन्न कार्यक्रमो में दीपक श्रीवास्तव हेड एडमिनिस्ट्रेशन ओमक्यू टाटा स्टील, निशिकांत सीनियर मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन नोवामुंडी, रोशन सिंह सीनियर मैनेजर हॉर्टिकल्चर टाटा स्टील एवं टाटा स्टील के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *